शाम 7 बजे से पहले क्यों खाते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 09:14

शाम में 7 बजे से पहले खाना खाने के ये हैं चमत्कारिक फायदे

शाम को 7 बजे से पहले इसलिए खाना खा लेना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभकारी.
हेल्दी लाइफ पाने का सपना हम सभी का होता है. लेकिन यह निर्भर करता है, हमारी दिनचर्या और खान-पान पर. हम कितना एक्सरसाइज़ करते हैं और कितना हेल्दी खाना चुनते हैं, यह काफी मायने रखता है. इसके लिए यकीन मानें तो एक चीज़ की और ज़रूरत होती है और वह है- नाश्ते से लेकर दिन और रात के खाने की प्लानिंग. रुकिए, प्लानिंग करने से पहले एक बार और सोचिए कि कहीं आप कुछ भूल तो नहीं रहे है? आपसे कुछ छूट तो नहीं रहा है?

हेल्दी लाइफ पाने का सपना हम सभी का होता है. लेकिन यह निर्भर करता है, हमारी दिनचर्या और खान-पान पर. हम कितना एक्सरसाइज़ करते हैं और कितना हेल्दी खाना चुनते हैं, यह काफी मायने रखता है. इसके लिए यकीन मानें तो एक चीज़ की और ज़रूरत होती है और वह है- नाश्ते से लेकर दिन और रात के खाने की प्लानिंग. रुकिए, प्लानिंग करने से पहले एक बार और सोचिए कि कहीं आप कुछ भूल तो नहीं रहे है? आपसे कुछ छूट तो नहीं रहा है?

बिलकुल छूट रहा है और वह है खाने का समय तय करना. और शाम में 7 बजे से पहले अपना रात का खाना खा लेने की कोशिश करना. यकीन मानिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी बॉडी पर आपको खुद कई चमत्‍कार देखने को मिलेंगे, जैसे नींद सही आना, दिल में सोते समय जलन महसूस न करना, वज़न कम होना, अगले दिन के लिए एनर्जी बनी रहना आदि. तो आइए एक नज़र डालते हैं कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण पॉइंट्स पर जो आपकी जिंदगी सवार देंगी.

वज़न कम करने के लिए शाम में 7 बजे से पहले खाना खा लें और ध्यान रखें कि कोई हैवी चीज़ और कार्बस का सेवन न करें. एक्सट्रा कैलोरीज़ लेना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.
शाम में जल्दी खाना खाने से आपको सोते समय जो सीने में या पेट में जलन महसूस होती है, उससे छुटकारा मिलेगा.
अगले दिन एनर्जिटिक फील करने के लिए शाम में जल्दी डिनर करने का आइडिया काफी अच्छा है.
पेट में हल्कापन महसूस करना हो तो शाम में खाना जल्दी खा लें.
अगले दिन अगर आपको अपने दिन की शुरुआत अच्छी और बेहतर करनी हो तो उसके लिए शाम में 7 बजे से पहले लिए मील आपके लिए बेस्ट विकल्प हैं.
पूरे दिन की भाग-दौड़ के बाद जब व्यक्ति थक जाता है तो उसे सोने के लिए सिर्फ अपना बेड दिखाई देता है. ऐसे में अगर आप शाम में जल्दी खाना खाते हैं तो प्यार भरी नींद का लुत्फ उठा सकते हैं.
कहते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए. इससे आपका खाना सही ढंग से पचता नहीं है, जिसकी वजह से व्यक्ति को कई बीमारियां घेर लेती हैं. शाम में अगर आप खाना 7 बजे से पहले खा लेते हैं तो इससे खाने को सही ढंग से पचने का वक़्त मिलेगा और आपको मूड भी अच्छा रहेगा.
जब खाना सही ढंग से पचता है तो आपके दिल की धड़कन नॉर्मल पेस पर काम करती हैं. इससे आपका हार्ट हेल्दी भी होता है.
पेट की बीमारियां होने का सबसे बड़ा कारण देर रात खाना लेना है. अगर आप सही समय से अपना खाना खा लेते हैं तो पेट की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं. इससे अगले दिन आपका पेट तो साफ होगा ही, साथ ही आप एक्टिव रहेंगे.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info